महरौनी,ललितपुर।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को जैन होम्योपैथिक के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. विक्रम बहादुर जैन के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं।
शिविर में डॉ. विक्रम बहादुर जैन ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और आवश्यक जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर डॉ. जैन ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को जनसेवा से जोड़ना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
शिविर में पहुंचे लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण की पहल की सराहना की।

Jio TV channel no 1167









