महरौनी, ललितपुर।
पावन श्रावण मास के अवसर पर महरौनी नगर स्थित श्री 1008 किले के हनुमान मंदिर प्रांगण में मानस प्रचारिणी समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन मास पारायण का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
मास पारायण के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहता है। श्रद्धालु सामूहिक रूप से धार्मिक पाठ में शामिल होकर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक चेतना के साथ समाज में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को मजबूत करना है।
आयोजन को सफल बनाने में सुखनंदन तिवारी, रामकृष्ण नायक, हरदेव रावत, बाबूलाल नायक, जगदीश विरथरे, ओमप्रकाश पालीवाल, शिव प्रसाद पुरोहित, रमेशचंद्र पांडेय, कृष्ण स्वरूप पटेरिया, बलराम पुरोहित, कैलाश नारायण सिसोदिया, ओमप्रकाश साहू, रामेश्वर प्रसाद सोनी, महिपाल सिंह, गणेश प्रसाद साहू, पं. विनीत पुरोहित, हर्ष सोनी, देवांश सोनी, सुरेश सहित अनेक श्रद्धालुओं का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Jio tv channel no 1167









