बड़ागांव धसान के निकट स्थित ग्राम पंचायत ककरवाहा में भारी मात्रा में भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है जहां ग्राम वासियों द्वारा कई शिकायतें भी की जा रही हैं लेकिन प्रशसन मौन है इससे यहीं सिद्ध होता है कहीं ना कहीं बड़े अधिकारियों की मिलीभगत है ककरवाहा ग्रामवासियों का कहना है की यदि 7 दिवसों के अंदर इन लोगों के ऊपर कार्यवाही नहीं हुई तो हम समस्त ग्रामवासी आंदोलन करने को तैयार रहेगे ग्राम वासियों को कहना है हम लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत भी जूटा लिए हैं ग्राम पंचायत में कई फर्जी बिलों का भुगतान हुआ है जो काम हुए भी नहीं है उनका भी भुगतान हो गया है आख़िर प्रशासन की इतनी बड़ी लापरवाही क्यों सामने आ रही है इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन होगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन अभी तो ग्रामवासी परेशान हैं चुनाव के समय तो सभी नेता आते हैं समस्याएं सुनने लेकिन वास्तव में जब समस्या है तो कोई नहीं आता है सुनने वाला !सबसे बड़ी बात यह है कि पंचायत में जितना भी भुगतान किया इसमे से 70 प्रतिशत एक ही फर्म के खाते में है आख़िर ऐसी कौन सी समस्या है जो एक ही फर्म से पूरी पंचायत चल रही है(मुकेश मिश्रा ग्रामवासी का कहना है पंचायत सरपंच द्वार नहीं दुसरों के द्वारा चलाई जा रही है उसका क कारण भ्रष्टाचार पनप रहा है) (अर्जुन सिंह बुंदेला सचिव ग्राम पंचायत ककरवाहा का कहना है हमारी पंचायत में नियम अनुसार कार्य चल रहे हैं मैं और नियम अनुसार भुगतान हो रहे हैं गांव वालों के द्वारा गलत आरोप लगाये जा रहे है)

Jio tv channel no 1167









