आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 19/9/2026 के आयोजन संबंध में जनपद के समस्त बैंकों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय श्री यादवेन्द्र सिंह, प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के निर्देशानुसार श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 के आयोजन के संबंध में जनपद के समस्त बैंको के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक श्री सौरभ पाराशर, पंजाब नेशनल बैंक मेन ब्रांच ललितपुर, श्री महावीर सिंह चौहान, केनरा बैंक, श्री अजय कुमार, एक्सिस बैंक, श्री दीपेन्द्र गोस्वामी बैंक ऑफ बडौदा, श्री राकेश कुमार, यूको बैंक, श्री सुनील गुप्ता, बैंक ऑफ इंडिया, श्री अमन गुप्ता, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, जनपद ललितपुर उपस्थित रहें।
बैठक में समस्त बैंको के प्रबन्धकों से यह अपेक्षा की गयी कि वह आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को नियत करें, जिससे आम जन राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकें।
दिनांकः 21.08.2026
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
ललितपुर।

Jio tv channel 1167

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य