ललितपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने गुरूवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विकास भवन परिसर में स्थापित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक बाहृय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ईवीएम भण्डार कक्ष में ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में विधानसभावार सुरक्षित रखा गया है, वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी है। इस पर निर्देश दिये गए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयर हाउस में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जायें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक धमेन्द्र मोर्या, चकबंदी अधिकारी फहरत खान तथा राजनैतिक दलों में जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी हरदयाल सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी जानकी प्रसाद, जिलाध्यक्ष अपना दल आईटी सेल सुरेन्द्र पटेल एवं जिला निर्वाचन कार्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।










