यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया अभियान

यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से स्टेट हाईवे एवं NH-44 पर अवैध/खतरनाक तरीके से खड़े वाहनों के विरुद्ध चलाया गया अभियान में कार्यवाही के तहत 153 वाहनों का एम.वी. एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया।

ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा स्टेट हाईवे एवं NH-44 पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से पार्क किए गए 21 वाहनों का एम.वी. एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया तथा चालकों/परिचालकों को सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग के संबंध में बताया गया (हाईवे पर भारी वाहन/कंटेनर बाईं लेन, हल्के एवं मध्यम वाहन दाईं लेन तथा एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहन/कंटेनर बाईं लेन, हल्के/मध्यम वाहन मध्य लेन एवं ओवरटेक करने वाले वाहन दाईं लेन में चलें)। उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही के तहत 153 वाहनों का एम.वी. एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य