जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुजीत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में राजकीय आदर्श विद्यालय ललितपुर में को _लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण हेतु जनपद के समस्त विशेष शिक्षकों को 03 दिवसीय (18/08/2026से 20/08/2026)प्रशिक्षण दिया गया।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर रवि भास्कर और पुनीत कुमार द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए आंगनवाड़ी प्रोटोकॉल के बारे में. दिव्यांगता के प्रकार, दिव्यांगता के कारण और उनकी पहचान,आंगनबाड़ी केन्द्रों को अधिक समावेशी कैसे बनाया जाए, बच्चों के लिए टी.एल.एम किस प्रकार का होना चाहिए,दिव्यांग बच्चों के लिए यू.डी. आई. डी कार्ड के लाभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भूमिका, आशा की भूमिका और समुदाय की भूमिका आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण में विशेष शिक्षक शिव कुमार मौर्य, शशि कला मौर्या, सुधा सिंह,ज्ञानेश चंद्र तिवारी, अभय राज सेन, प्रतीक कुमार दीक्षित, हरिओम, जितेंद्र कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।










