*श्रद्धांजलि:- काॅमरेड जाॅन बैंजामन की 49वी पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्वांजली”:- कॉ. राजा भइया*

झाँसी:- आज दिनांक 20/08/2026 का नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मैन्स यूनियन के तत्वाधान में ई.एम.एस -1 कारखाना शाखा झाँसी में शाखा मंत्री काॅ. राजा भइया जी के नेतृत्व में एवं काॅ. रामकुमार परिहार जी की अध्यक्षता में सामाजिक कार्यकर्ता और विचारक स्वर्गीय काॅमरेड जाॅन बैंजामिन की 49वीं पुण्यतिथि पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जनों परिजनों एवं उनके प्रशंसकों ने उन्हें याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कॉमरेड साथियों ने स्वर्गीय कॉमरेड जॉन बेंजामिन के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने उनके जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
*श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए शाखा मंत्री कॉ.राजा भइया जी ने कहा जॉन बेंजामिन का जीवन और उनके आदर्श आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं उनके दिखाएं रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।*

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, पूर्व मुख्यालय मंडल के सहा. सचिव खेमचंद ,शाखा सचिव कॉ.राजा भइया,शाखा अध्यक्ष राम कुमार परिहार,शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष युसूफ खान, चिम्मन सिंह यादव, आनंद आर्या, अरविंद कुमार,संतोष कुमार वर्मा,के.के. निरंजन, अनुराग सहगल आदि उपस्थित रहे।

अंत में शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य