ललितपुर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देश पर गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत मदनपुर पुलिस ने ग्राम अमोदा स्थित राजकीय हाईस्कूल में छात्र छात्राओं को किया जागरूक । महिला सिपाहियों द्वारा छात्र छात्राओं को पंपलेट बांटकर और टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी । पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया। इनमें बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं से सीधा संवाद किया। उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया और पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। पंपलेट वितरित कर वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।










