महरौनी थाना पुलिस के कार्यों की एसपी ने की सराहना, स्वतंत्रता दिवस पर राघवेंद्र सिंह राजावत को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महरौनी, ललितपुर।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ललितपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए थाना महरौनी में तैनात पुलिसकर्मी राघवेन्द्र सिंह राजावत को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रशस्ति-पत्र में एसपी ने राघवेंद्र सिंह राजावत की निष्ठा, परिश्रम, कर्तव्यपरायणता एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राजकीय दायित्वों का समुचित निर्वहन कर पुलिस की उत्कृष्ट छवि बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया है।
एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य