बिजावर (छतरपुर):
ग्राम पंचायत एरोरा के रैदासपुरा (बसरोई) में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत पाइपलाइन डालने के बाद पक्की सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के चलते खुदी हुई सड़क गहरे दलदल और मलबे में तब्दील हो चुकी है।
इसके साथ ही, ग्राम रैदासपुरा (बसरोई) के एक मात्र पार्क के पास जटाशंकर रोड पर स्थित पेयजल हैंडपंप भी बहकर आए मलबे और कीचड़ में दब गया है। आसपास जल निकासी (ड्रेनेज) की कोई व्यवस्था न होने के कारण वहां गंदा पानी और कीचड़ जमा हो रहा है,
*समस्त ग्रामवासियों की मांग:*
प्रशासन व संबंधित ठेकेदार तुरंत मलबे में दबे हैंडपंप को साफ कर चालू कराएं, पानी निकासी का उचित प्रबंध करें और क्षतिग्रस्त सड़क की अविलंब मरम्मत करवाएं। आम रास्ता मे स्थित बड़े बड़े पत्थरो को बीच रास्ते से हटवाये,









