*डॉक्टर दीपक पस्तोर पुनः चौथी बार बने जिलाध्यक्ष बजरंग सेना*

*सपना बबेले बनी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा*
बजरंग सेना संगठन की एक आवश्यक बैठक पीडब्लूडी रेस्ट हाऊस में सम्पन्न हुई
जिसमें मुख्यतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री मति उर्मिला पटेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष झांसी महिला मोर्चा श्री मति स्वेता पाराशर जी उपस्थित रही….
सभी संगठन के सदस्यों द्वारा पधारे हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया
बैठक का संचालन संजू सेन बुढवार ने किया….
सर्वप्रथम संगठन के सभी सदस्यों द्वारा भगवान भोलेनाथ का शिवार्चन रुद्राभिषेक किया गया सभी पदाधिकारियों ने पूरे भक्ति भाव से पूरी श्रद्धा से भगवान के भजनों में लीन होते हुए अभिषेक और शिवार्चन किया..
आचार्य शिवम चौबे शास्त्री जी द्वारा पूरे विधि विधान मंत्रोच्चारण द्वारा अभिषेक कराया गया..पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ….
आयोजित समीक्षा बैठक में बहुत दिन से भंग चल रही जिले की कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया जी के निर्देश पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा सर्व सम्मति से घोषणा की गई जिसमें पुनः तीन साल के लिए डॉक्टर दीपक पस्तोर को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया….महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर श्री मति सपना बबेले जी को घोषित किया सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी सभी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से उमंग से
दोनों जिलाध्यक्ष को फूल माला बुके देकर शुभकामनाएं दी
प्रदेश नेतृत्व द्वारा दोनों जिलाध्यक्ष को जल्द से जल्द जिले की कार्यकारिणी को पूर्ण करने का आदेश दिया गया….
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ दीपक पस्तोर ने आगामी समय में संगठन के विस्तार और हिन्दू धर्म के आने वाले त्यौहारों और आयोजनों को बढ़ चढ़ कर मानने की बात रखी…
बैठक में मुख्य रूप से ममता तिवारी,
जितेन्द्र नायक,मोनू तिवारी,राजाराम साहू,सुशील श्रीवास्तव,शिव कुमार चंदेल,संतोष कुशवाहा,राजकुमारी दुबे,रामस्वरूप झा,श्याम दीक्षित,संजय सिंह लोधी,गीता पटेल,ममता पुरोहित,ममता ,सुहानी मिश्रा,छाया गोस्वामी,गजेंद्र नायक,राम सिंह यादव,रानू राजा प्रधान जेरवारा,संजू सेन,अजय सिंह बुन्देला, विकास सोनी,अंकुर जैन,कृष्णकांत कांकर,संजीव वैद्य,रमाकांत दुबे,दीपेश उपाध्याय,नरेश साहू,जयराम सेन,खुशाल समैया,दीपक नायक,अखिलेश पाठक,राम सिंह यादव,पवन चौबे,अनुराग विदुआ पत्रकार, राम कुमार कांकर,गुरुदत्त रावत,हाकिम सिंह राजपूत,राघवेंद्र सिंह राजा गंगारी, कमल कुशवाहा,राहुल कुशवाहा,सोनू कुशवाहा, आशीष कुमार,नेमेंद्र कुशवाहा, तनु कुशवाहा,हरपाल राजा,जितेन्द्र त्यागी,राज कुशवाहा,पंकज कुशवाहा,रोहित राजपूत,घनश्याम कुशवाहा,अंकेश चौधरी,शिवम कुशवाहा,दीपेश चंदेल,सोनू कुशवाहा डोंगरा कला,मनोज कुशवाहा, आदि सभी संगठन के सदस्यगण मौजूद रहे…!!
बैठक के अंत में पधारे हुए सभी अतिथियों एवम् सदस्यों का डॉक्टर दीपक पस्तोर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया..








