*पूजा प्रक्षाल ग्रुप हावड़ा द्वारा नव गांव की यात्रा का आयोजन*

*डबसन हावड़ा (कोलकाता) पूजा प्रक्षाल ग्रुप द्वारा १४ अगस्त दिन शुक्रवार को ५५-६० साधर्मी बंधुओं के साथ नव गांव की यात्रा के लिय बस की व्यवस्था की गई जिसको लेकर स्थानीय जैन समाज में काफी उत्साह देखा गया*

*नव गांव की भव्य यात्रा का शुभारंभ १४ अगस्त शुक्रवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर डबसन से प्रारम्भ हुआ स्थानीय जैन समाज ने इस तीर्थ यात्रा में जाने वाले सभी साधर्मी बंधुओं का भव्य स्वागत किया*

*यात्रा का पहला पड़ाव १५ अगस्त सुबह श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर धूलियान में हुआ*

*धूलियान में सभी साधर्मी बंधुओं ने प्रभु का अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन किया एवं १५ आगस्त के शुभ अवसर पर स्थानीय जैन समाज के साथ झण्डारोहण भी किया*

*धूलियान से पाकुड़,औरंगाबाद होते हुए यह धर्म तीर्थ यात्रा शाम को मिर्जापुर पहुंची जहां मिर्जापुर की स्थानीय जैन समाज ने आये हुए सभी साधर्मी बंधुओं का भव्य स्वागत किया संध्याकालीन आरती के बाद सभी ने करीब २० किलोमीटर दूर जांगीपुर मंदिर जी का दर्शन किया रात्रि विश्राम मिर्जापुर में हुआ*

*१६ अगस्त रविवार को मिर्जापुर में मूलनायक १००८ पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक शांतिधारा,पूजन एवं पंच परमेष्ठी विधान का आयोजन किया गया। मिर्जापुर से आगे का यात्रा सन्मतिनगर,लालगोला ( मूलनायक १००८ पद्मप्रभु भगवान) होते हुए संध्याकाल को जियागंज पहुंची सभी साधर्मी बंधुओं ने मूलनायक भगवान श्री पार्श्वनाथ का मंगल आरती की शाम के भोजन के बाद आगे की यात्रा बहरमपुर (मूलनायक श्री १००८ महावीर भगवान) पहुंची*

*सभी ने वीर प्रभु की संध्याकालीन आरती की २० वे तीर्थंकर मुनिसुव्रत नाथ भगवान का दर्शन किया*

*श्री मनोज जी जैन छाबड़ा एवं श्री मनीष जी जैन ने इस धर्म यात्रा में शामिल होने वाले सभी साधर्मी बंधुओं का विशेष आभार प्रकट किया*

*आदरणीय सुजीत जी (सोनू भैया) अजय जी,आशीष जी, अशोक जी, दिलीप जी एवं संदीप जी ने सभी मंदिरों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जैन समाज का विशेष आभार व्यक्त किया मनीष जी पाटनी ने बताया कि नव गांव की यात्रा में स्थानीय समाज के द्वारा दिया गया सम्मान एक मिशाल है जो हमें हमेशा याद रहेगा*

*बहरमपुर से इस यात्रा के समापन पर अविनाश जी,सनत जी, चक्रेश जी एवं सुकांत जी ने सभी साधर्मी बंधुओं ने पूजा प्रक्षाल ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं आगे भी इस तरह की यात्रा का आयोजन करने का आग्रह किया*

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य