सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस, लिया राष्ट्रहित का संकल्प

महरौनी,ललितपुर।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान एवं फोरम ऑफ सीनियर सिटीजन, लखनऊ के तत्वावधान में रिटायर्ड पेंशन भोगी कर्मचारी संघ ललितपुर की ब्लॉक इकाई महरौनी द्वारा बाजपेई मैरिज गार्डन में गरिमामय कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पं. लालाराम बाजपेई ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता की रक्षा करने के साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक भी हुई, जिसमें वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने बदलते सामाजिक परिवेश में युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
इस दौरान पं. लालाराम बाजपेई, श्रीप्रकाश दीक्षित, प्रेमनारायण नायक, रमेश चंद्र पांडेय, थोवन लाल कबीर पंथी, असरार अली, डॉ. साबिर अली, जमीर खान, यासीन खान, सोनेलाल भोंडेले, फूलचंद्र बाजपेई, दाऊ कल्लू जोशी, श्रीराम विदुआ सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य