स्वतंत्रता दिवस पर अखंड धाम आश्रम में गूंजा गुरु महिमा का जयघोष

श्री सद्गुरुदेव महाराज जी छठे पातशाह का शुभ अवतरण दिवस श्रद्धाभाव से मनाया

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी के टीकमगढ़ रोड स्थित आनंदपुर धाम द्वारा संचालित श्री अखंड धाम आश्रम के श्री परमहंस अद्वैत मंदिर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री सद्गुरुदेव महाराज जी छठे पातशाह जी का शुभ अवतरण दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महात्मा अघट युक्ति आनंद जी के सानिध्य में हुआ। इस दौरान गुरु वंदना, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। संतों ने सद्गुरुदेव महाराज द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
सत्संग के दौरान गुरु महिमा से ओत-प्रोत भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से आश्रम परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में अपनी आस्था अर्पित करते हुए आध्यात्मिक ज्ञान एवं सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अखंड धाम आश्रम से जुड़े अनेक शिष्य, अनुयायी एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य