आज ललितपुर जनपद के सर्वेश्वर धाम मंदिर पर परम पूजनीय जगत गुरु श्री कृष्णगिरी जी के सानिध्य मे काल सर्पदोष पूजन का बिधि बिधान सहित पूजन कराया गया है उसी के साथ आसपास के गांवों और शहरों में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और नाग देवता की पूजा-अर्चना कर दूध, लावा एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।

सुबह से ही सर्वेश्वर धाम पर लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और नाग देवता को दूध व लावा चढ़ाया। मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही, जहां उन्होंने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं का कहना है कि सनातन परंपरा में नाग पंचमी का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार सदियों से श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता रहा है। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
इस दौरान परम पूज्य जगत गुरु श्री कृष्णगिरी जी भक्त सुरेन्द्र सपेरा , ब्रजेन्द्र सपेरा , राजेंद्र प्रसाद, रामचंद्र, कपूर चंद और अक्षय सहित कई अन्य लोगों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और सभी के मंगल की कामना की।









