ललितपुर मड़ावरा – सावन माह में शिवभक्ति में लीन कावड़ियों का मड़ावरा में युवा समाजसेवियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत। कावड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों के स्वागत में पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

*सम्राट सेना जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके* ने कावड़ियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों को जलपान की व्यवस्था की गई एवं फल भी वितरित किए गए।
“बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कावड़ियों की सुखद यात्रा की कामना की।
जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके ने कहा कि _”कावड़ यात्रा आस्था और सेवा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।”_
पूर्व पार्षद मनोहर पंथ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर सम्राट सेना जिलाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके, नवल कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, मनोहर पंथ (जन सेवक), भागीरथ कुशवाहा समाजसेवी, कुंवर अनिरुद्ध प्रताप कुशवाहा, अभिजीत कुशवाहा, दया कुशवाह साथ मे पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।









