*राजुल महिला मंडल ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया*

बड़ागांव धसान – श्रावण मास के उपलक्ष्य में राजुल महिला मंडल लार ने वृक्षा रोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल की महिला सदस्यों ने एक अनूठी पहल करते हुए भव्य पौधरोपण कार्यक्रम किया। सावन का महीना हरियाली, वर्षा और प्रकृति के सौंदर्य का प्रतीक है। चारों ओर हरे-भरे पेड़-पौधे वातावरण को मनमोहक बना देते हैं। यही समय पौधरोपण के लिए भी सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि वर्षा के कारण मिट्टी में पर्याप्त नमी रहती है और लगाए गए पौधों को बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है।

महिला मंडल ने प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ इस आयोजन में औषधीय और फलदार पौधे रोपे गए।राहुल महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि सावन का महीना प्रेम,भक्ति और प्रकृति के उल्लास का प्रतीक है। इस महीने को यादगार और सार्थक बनाने के लिए केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि धरती के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए पौधरोपण का संकल्प किया गया। इस दौरान कहा पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, वायु को शुद्ध करते हैं, गर्मी कम करते हैं और वर्षा चक्र को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़-पौधे अनेक पक्षियों और जीव-जंतुओं को आश्रय भी प्रदान करते हैं। आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधरोपण केवल एक सामाजिक गतिविधि नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी बन गया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य