* पिया पढ़े डाक्टरी कि, मैं तो अक्षर तक जानत नईया, बड़ी मुसीबत है गुइयां व “पूजी जावे नारी जा घर, पूजी जावे नारी”, सहित विभिन्न जागरूकता गीतों की हुई प्रस्तुति

ललितपुर।
बुंदेलखंड सेवा संस्थान, मड़ावरा द्वारा ब्लॉक सभागार कक्ष, मड़ावरा में
साक्षरता शिक्षा, सर्वांगीण विकास, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सांस्कृतिक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के संस्थापक गया प्रसाद गोपाल जी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ग्रामोदय विश्व विद्यालय चित्रकूट के संगीत संकाय विभागाध्यक्ष लल्लू राम शुक्ल एवं रामबाबू तिवारी गुडडू महाराज , मदनमोहन पाल, प्रधानाचार्य, महिपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज मड़ावरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतज्ञ लल्लूराम शुक्ल द्वारा श्री गणेश वंदना के साथ की गई। इसके बाद उन्होंने शिक्षाप्रद प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर सबको सुखद अहसास कराया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर आधारित महत्वपूर्ण गीतों की प्रस्तुति देकर सबको झकझोर दिया। उन्होंने अपने गीतों की पंक्तियों से यह अहसास कराया कि सभी को शिक्षित होना क्यों बहुत आवश्यक है। उनके गीत “पिया पढ़े डाक्टरी कि, मैं तो अक्षर तक जानत नईया, बड़ी मुसीबत है गुइयां एवं “पूजी जावे नारी जा घर, पूजी जावे नारी” सहित विभिन्न जनजागरूकता गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के संस्थापक गया प्रसाद गोपाल जी
बुंदेलखंड सेवा संस्थान की 22 वर्ष की सामाजिक यात्रा में वासुदेव जी की प्रशंशा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में दीवान रघुनाथ सिंह ने विद्यालय इंटर कालेज एवं डिग्री कालेज खोलकर बड़ा काम किया है उनको मैं याद कर रहा हूँ, बासुदेव जी को मैने रघुनाथ सिंह से मिलाया था। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते कहा कि गांव में हम लोगों को साक्षर कर रहें हैं यह बहुत अच्छी बात है, इसके लिए सभी लोग बहुत ही बधाई के पात्र हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कि लोग नशा के ज्यादा आदि हों रहें हैं, युवा टीम गांव गांव में लोगों नशा छोड़ने के लिए जागरुक करें। शिक्षा के साथ साथ हमें लोगों का जीवन भी बचाना है, तभी सही मायने में हमारा प्रयास सफल होगा।

कार्यक्रम में बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह ने कहा कि मड़ावरा ब्लॉक के 93 गाँव में हमारे 111 जनशिक्षक निरंतर कार्य कर रहे हैं और अभी तक 2023 से लगभग 27500 लोगों को साक्षर किया गया और और इस वर्ष भी 15000 हजार लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थान संस्थान कार्यकर्ता अभिषेक सिंह, आकाश (रिसोर्स कॉर्डिनेटर), पुष्पेंद्र सिंह (असिस्टन रिसोर्स कॉर्डिनेटर) सहित समस्त बीएसएस स्टाफ एवं जन शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।








