तिरंगे के रंग में रंगा महरौनी, गूंजे भारत माता के जयकारे

महरौनी,ललितपुर।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को महरौनी नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर रहा। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक स्थलों पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति की प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। पूरे दिन ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के जयघोष गूंजते रहे।

नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडौनिया एवं अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद इंदिरा गांधी, सरदार पटेल एवं अमर शहीद राजेंद्र शुक्ल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीन ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उनके नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा ने नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह भर दिया।

श्री रविद्रानंद बडौनिया महाविद्यालय में प्रबंधक दुष्यंत बडौनिया ने ध्वजारोहण किया, जबकि श्री सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में भव्य कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर में नन्हे-मुन्ने बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं पीएम शासकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शीलम गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने सामाजिक सरोकारों पर आधारित नाटक, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया।

नगर के अन्य विद्यालयों में भी ध्वजारोहण के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की प्रस्तुतियों और तिरंगा यात्रा ने पूरे महरौनी को राष्ट्रभक्ति के उत्सव में बदल दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य