बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजा महरौनी, शिवधाम से कुंडेश्वर धाम तक निकली विशाल कांवड़ यात्रा

महरौनी,ललितपुर।
सावन के पावन माह में रविवार को महरौनी के सिंचाई कॉलोनी स्थित श्री शिवधाम प्रांगण से श्री कुंडेश्वर धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और शिवमय उत्साह से पूरा मार्ग ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।

कांवड़ यात्रा से पूर्व प्रातःकाल श्री शिवधाम मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद हनुमान महाराज से आशीर्वाद लेकर कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्गों सहित नगर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विशाल कांवड़ यात्रा में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, प्रशासनिक कर्मचारियों तथा महरौनी कोतवाली पुलिस की सहभागिता रही।
हाथों में कांवड़ और अधरों पर ‘बम-बम भोले’ का जयघोष लिए हजारों श्रद्धालु नंगे पैर कुंडेश्वर धाम पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन कर जगत कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कांवड़ यात्रियों का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं जलपान कर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत में श्री अखंड धाम आश्रम, श्री रामचरित मानस समिति वेदपुर एवं फ्रेंड्स सर्किल समिति सहित विभिन्न संगठनों ने लंच पैकेट, फल-स्वल्पाहार एवं शुद्ध पेयजल की स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की।
भक्ति, सेवा और सामाजिक सहभागिता के अद्भुत संगम ने कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया और महरौनी का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य