मडावरा (ललितपुर) 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीण अंचलों में शान से तिरंगा फहराया। इसी क्रम में विकासखंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया।

वक्ताओं ने देश के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि समर्पित की उनके त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। विशाल जैन पवा देश भक्ति गीत के माध्यम से आजादी के इतिहास का व्याख्यान कर नव भारत निर्माण में स्वदेशी अपनाने का मन्त्र दिया।

शिक्षामित्र अनीता तिवारी ने राष्ट्र की आजादी को बनाये रखने एवं देश के सम्मान में समर्पित रहने का आह्वान किया। बच्चों ने इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अलग -अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अहिंसा सेवा संगठन ने बच्चों को पुरस्कृत किया। संचालन सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने किया।









