स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ललितपुर ने सपरिवार वृद्धाश्रम फल किए वितरित जिला कारागार में भी किए फल वितरित

ललितपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिवार सहित पं. दीनदयाल वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फलों एवं बरसात के मौसम में सुरक्षा के दृष्टि से चप्पलों का वितरण किया गया और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

मौके पर कुछ वृद्धजनों ने आधार में बायोमेट्रिक अपडेट न होने के कारण पेंशन न आने की समस्या बताई, जिस पर तत्काल ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को दूरभाष पर ही आश्रम में कैंप लगाकर सभी के आधार अपडेट करने के निर्देश दिए गए, साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन योजना में छूटे हुए वृद्धजनों के आवेदन कराकर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा जिला कारागार में भी बंदियों को फलों का वितरण किया गया और उन्हें यहां से निकलने के बाद अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी गई।
@CMOfficeUP
@UPGovt
@InfoDeptUP
@PIB_India
@deo_lalitpur

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य