ललितपुर : जनपद ललितपुर की तहसील मड़ावरा क्षेत्र में भारत का गौरवशाली 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया है ।


कस्बा मड़ावरा से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगे को आन बान शान के साथ लहराया गया है। सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी, रैली, ध्वजारोहण, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया है ।

मड़ावरा तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी मदन मोहन गुप्ता और तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया है ।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( ITI ) मड़ावरा में प्रधानाचार्य प्रशांत तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया है।

खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत और बीडीओ आजम अली ने तिरंगा फहराया है ।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं थाना कार्यालय में सीओ आलोक कुमार अग्रहरि ने ध्वजारोहण किया है ।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीईओ नरेश कुमार रावत ने ध्वजारोहण किया है ।

विद्युत उपखंड कार्यालय में एसडीओ उमाशंकर सक्सेना ने तिरंगा फहराया है ।

वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रेंजर मोहम्मद नदीम ने ध्वजारोहण किया है।

कस्बे के स्वामी विवेकानंद एजुकेशन एकेडमी, जे एस कान्वेंट स्कूल, श्रीमती रामकली देवी इंटर कालेज, महिपाल मेमोरियल इण्टर कालेज, सीबी रमन एजुकेशन एकेडमी, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, आचार्य श्री विद्यासागर स्कूल, महावीर कान्वेंट स्कूल, सहित सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है ।








