संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने निकाली कलश वंदन यात्रा

ललितपुर : मड़ावरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली गई है । यात्रा में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ‘मन्नू कोरी’ ने एक किलोमीटर तक नंगे पैर सिर पर कलश रखकर पदयात्रा की।

कलश वंदन यात्रा शुक्रवार दोपहर मड़ावरा के ग्राम रनगांव स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग एकत्र हुए। राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने सर्वप्रथम मंदिर में संत रविदास का पूजन किया।

उन्होंने गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश को सिर पर रखकर यात्रा का शुभारंभ किया है ।

कलश वंदन यात्रा में बसंती लहरिया, भागीरथ बरुआ, एडवोकेट राजीव कुमार दुबे, लखन तिवारी मड़ावरा , अमित जैन , प्रभुदयाल गंधर्व, , सीताराम परिहार, चांदनी कोरी सहित गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

बुंदेलखंड जोंन झांसी वन विभाग उ0प्र0 द्वारा आयोजित बुंदेलखंड मे हरीतिमा संबर्धन एवम भूजल वृद्धि सम्भावना कार्यशाला में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवम पर्यावरण जन्तु उद्यान जलवायु परिवर्तन विभाग उ.प्र. ने बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह को किया गया सम्मानित

Horoscope

Weather

और पढ़ें

बुंदेलखंड जोंन झांसी वन विभाग उ0प्र0 द्वारा आयोजित बुंदेलखंड मे हरीतिमा संबर्धन एवम भूजल वृद्धि सम्भावना कार्यशाला में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवम पर्यावरण जन्तु उद्यान जलवायु परिवर्तन विभाग उ.प्र. ने बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह को किया गया सम्मानित

राज्य