ललितपुर। माननीय श्री यादवेन्द्र सिंह, अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश, प्रभारी अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के निर्देशानुसार श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2026 को सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सेंटर में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं महिलाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गई।









