अशोकनगर – निकटवर्ति दर्शनोदय जैन तीर्थ क्षेत्र थूबोन जी पर अशोकनगर जिले कै माननीय श्री साकेत मालवीय कलेक्टर महोदय एवं माननीय श्री रजनीश कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक महोदय भ्रमण आये। दर्शनोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी थूबोंन जी द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, शॉल-श्रीफल और भगवान आदिनाथ (बड़े बाबा) का स्मृति चिन्ह चित्र भेंट कर उनका बहुमान किया।मुकेश जैन लार,रवि जैन मुनीम जी,ऋषि जैन मैनेजर,अनुपम जैन,मोनू जैन इस गरिमामयी अवसर मौजूद रहे।

इस दौरान सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने थूबोनजी कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव और क्षेत्र की कानून व्यवस्था व सुख-शांति बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।








