महरौनी, ललितपुर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनवारा में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर फसल देखने गए किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनवारा निवासी प्रेम नारायण मिश्रा (पुत्र स्व. कन्हैया लाल मिश्रा) बुधवार दोपहर बाद खेत पर अपनी फसल देखने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में जा गिरी। इसकी चपेट में आने से प्रेम नारायण मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास मौजूद किसानों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्रशासन को घटना से अवगत कराया।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। परिजनों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।








