*नशा मुक्ति का गूंजता संकल्प: विद्यार्थियों ने लिया स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य का व्रत*

ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा संचालित *10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान* के तहत आज विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रभावशाली जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
*पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय महरौनी, श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी, सरस्वती मंदिर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा, महिपाल इंटर कॉलेज मड़ावरा, सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, प्रशांति विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, स्याद्घाद बाल संस्कार केंद्र विद्यालय, श्री वर्णी जैन गवर्नमेंट जूनियर हाई स्कूल एवं महर्षि बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल ललितपुर* में आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
बहनों ने स्पष्ट किया कि नशा केवल एक आदत नहीं, बल्कि मस्तिष्क, सोच और संपूर्ण जीवन को प्रभावित करने वाली घातक समस्या है। उन्होंने यह भी बताया कि नशीले पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल(फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, युटुब, सोशल मीडिया, ऑनलाइन सट्टे बाजी, गेमिंग ऐप) और अन्य व्यवहारिक गंदी आदतें भी व्यक्ति के भविष्य, शिक्षा, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक जीवन को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। लगातार बढ़ती निर्भरता व्यक्ति को आत्म-नियंत्रण से दूर ले जाती है।
*अभियान का प्रेरक संदेश रहा—“सोच बदलो, जीवन बदलो; नशा छोड़ो, खुशियां जोड़ो।”* भाई -बहनों ने यह भी समझाया कि *यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन नशे पर खर्च होने वाले मात्र ₹100 की बचत का संकल्प ले, तो यह छोटी-सी बचत सामूहिक रूप से हजारों करोड़ रुपये का रूप ले सकती है, जिसे शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार और समाज के विकास में उपयोग किया जा सकता है।*
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशे से पूर्णतः दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। ब्रह्माकुमारीज़ का यह अभियान अब केवल एक प्रतिज्ञा नहीं, बल्कि विचारों और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला सशक्त जनआंदोलन बनता जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य