‘ *‘एक शाम देश के नाम’’* *तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट*

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत ‘‘एक शाम देश के नाम’’ तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट का आयोजन कल्याण सिंह सभागार में जिला प्रशासन के तत्वाधान में हुआ।
कार्यक्रम में कलाकार एवं गायक सुरेन्द्र झां, शिवानी झां एवं साथियों ने मेरा रंग दे बसंती चोला, ए मेरे वतन के लोगों, हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए, है प्रीत जहां की रीत सदा, भोपाल के कलाकार पवन पाण्डेय द्वारा एरी सखी मंगल गई री, तेरी मिट्टी में मिल जावा, ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू की प्रस्तुति दी गई।
साथ ही आयुष्मान डांस कम्पनी के द्वारा देश रंगीला, तेरी मिट्टी एवं डांस दीवाने फॉरलिस्ट के द्वारा भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में सदर विधायक श्री रामरत कुशवाहा, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि श्री केदारनाथ तिवारी, जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हेमंत पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, उप निदेशक कृषि, जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता साहिन अन्य विभागो के अधिकारी व कर्मचारी एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य