झाँसी :-आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (NCRMU) ई.एम.एस -1 कारखाना शाखा कार्यालय में आज एक भव्य स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन शाखा सचिव कॉ.राजा भइया के नेतृत्व में एवं शाखा अध्यक्ष कॉ.राम कुमार परिहार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
केंद्रीय पदाधिकारियों, झाँसी मंडल के मंडलीय पदाधिकारी , एवं ई.एम.एस -1 कारखाना शाखा के समस्त पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त मंडल सहायक सचिव कॉ.हरि शंकर यादव जी का सम्मान एवं कॉ.आशीष कुमार खरे जी का जन्मदिन फूल-माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूनियन कार्यालय में उपस्थित सैकड़ो साथियों और पदाधिकारियों ने गगन भेदी नारों के साथ उनका स्वागत और मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया।
झाँसी मंडल के मंडलीय पदाधिकारियों एवं कारखाना शाखा ई.एम.एस.-1 से आए साथियों को संबोधित करते हुए *मुख्य वक्ता के रूप में मंडल मंत्री कॉ.अमर सिंह यादव ने बताया कि कामरेड हरिशंकर यादव जी का जमीनी स्तर पर कर्मचारियों के हित में किया गया संघर्ष हमेशा सराहनीय रहा है उनके इस पद पर आने से झांसी मंडल में यूनियन की ताकत और बढ़ेगी और रेल कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।*
*मंडल मंत्री कॉ अमर सिंह यादव जी ने शाखा सचिव कॉ राजा भइया जी का शाखा के कुशल नेतृत्व व शाखा को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिएं उनकी भूरी – भूरी प्रशंसा की*

*दोनों केंद्रीय पदाधिकारियों ने सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कारखाना झांसी के युवा साथियों में जोश भरने का काम किया ।*
अपने सम्मान से अभिभूत नवनियुक्त मंडल सहायक सचिव कॉम हरि शंकर यादव ने यूनियन के शीर्ष नेतृत्व और सभी साथियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्मचारियों की हक की लड़ाई लड़ने और प्रशासन के से
समक्ष उनकी मांगों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, केंद्रीय सहायक महामंत्री श्री शशि कपूर, झाँसी मंडल मंत्री कॉ.अमर सिंह यादव, मंडल संयुक्त सचिव कॉ.मनोज जाट मंडल उपाध्यक्ष कॉ.निर्मल सिंह संधू, मंडल सहायक सचिव कॉ.राजीव श्रीवास्तव, मंडल क्वार्टर केयर कमेटी सदस्य कॉ.नीरज त्रिपाठी, शाखा no -3 के शाखा सचिव कॉ.एस.के द्विवेदी, शाखा सचिव कॉ.राजा भइया, शाखा अध्यक्ष कॉ.राम कुमार परिहार, एवं शाखा के सभी पदाधिकारी,ईसीसी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा, यूथ विंग के सभी सदस्य, शाखा के पूर्व पदाधिकारी, महिला विंग के सदस्य, उत्तर मध्य रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कॉ.स्वर्ण सिंह ठाकुर एवं इंस्टिट्यूट सदस्य, कैंटीन कारखाना के सदस्य, सभी कमेटियों के सदस्य एवं कारखाना के सक्रिय सदस्य,आदि उपस्थित रहे।
अंत में शाखा अध्यक्ष कॉ.राम कुमार परिहार जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।








