आचार्य श्री सुविधि सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य मे 19 अगस्त को तीन ब्रह्मचारिणियों की जैनेश्वरी दीक्षा

गणिनी आर्यिका श्री सुविधिमती माताजी के कर-कमलों से होगा क्षुल्लिका दीक्षा संस्कार, 15 से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन

नातेपुते। श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट एवं सकल जैन समाज नातेपुते के तत्वावधान में 19 अगस्त 2026, बुधवार को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह आयोजित किया जाएगा। अंकलीकर परंपरा के चतुर्थ पट्टाधीश परमपूज्य तपश्चर्या-चक्रवर्ती आचार्य श्री सुविधिसागरजी महाराज की शिष्या पूज्य गणिनी आर्यिका श्री सुविधिमती माताजी के पावन सान्निध्य में यह दीक्षा समारोह संपन्न होगा।

समारोह में ब्रह्मचारिणी इंदिरा दीदी (चंद्रपुर), ब्रह्मचारिणी सविता दीदी (नागपुर) एवं ब्रह्मचारिणी लीला दीदी (औरंगाबाद) को क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान की जाएगी। दीक्षा संस्कार गणिनी आर्यिका श्री सुविधिमती माताजी के कर-कमलों से होगा। मुनिश्री अध्ययनसागरजी महाराज सहित साधु-संतों का भी सान्निध्य प्राप्त होगा।

मंदिर से निकलेगी श्रीजी की पालखी के साथ शोभायात्रा

19 अगस्त को प्रातः 5.30 बजे मंगलस्नान, 6 से 6.45 बजे तक अभिषेक और 6.45 से 7.30 बजे तक श्रीजी की पालखी के साथ दीक्षार्थियों की भव्य शोभायात्रा मंदिर से निकलेगी। सुबह 8 से 9 बजे तक दीक्षा संस्कार एवं धर्मोपदेश होगा। मुख्य समारोह राजवैभव सांस्कृतिक भवन, नातेपुते में आयोजित किया जाएगा।

15 अगस्त से धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला

दीक्षा महोत्सव के तहत 15 अगस्त को सुबह 6 से 7 बजे तक अभिषेक तथा 7 से 9 बजे तक श्री शांतिविधान होगा। 17 अगस्त को शाम 7 बजे से मेहंदी, हल्दी एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

18 अगस्त को सुबह 6 से 7 बजे तक अभिषेक एवं 7 से 9 बजे तक श्री गणधरवलय विधान होगा। रात 8 बजे वैराग्य संगीत संध्या, गोदभराई एवं दीक्षार्थिनियों द्वारा रक्षाबंधन के रूप में राखी बांधने का विशेष आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम कुंदकुंद भवन में होंगे।

धर्मप्रेमियों से शामिल होने का आह्वान

आयोजक मंडल ने सकल जैन समाज एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन दीक्षा समारोह में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर दीक्षार्थिनियों के वैराग्य एवं आत्मकल्याण की भावना में सहभागी बनने और पुण्यार्जन करने का आह्वान किया है। बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए आवास एवं शुद्ध भोजन की व्यवस्था भी की गई है। ऐसी जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद ने दी है

आयोजक: श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट एवं सकल जैन समाज, नातेपुते (महाराष्ट्र)

संपर्क: 9421697990, 9822441111, 9860915230, 9860307332, 8308730808

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य