महरौनी,ललितपुर।
कन्या प्राथमिक विद्यालय कुम्हेड़ी का खंड शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ ने उनका आत्मीय स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान नामांकन 145 के सापेक्ष 120 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
बीईओ ने बच्चों से संवाद कर उनके शैक्षिक स्तर का आकलन किया और शिक्षण-अधिगम गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर उन्होंने संतोष जताया। विद्यालय के स्वच्छ एवं मनमोहक भौतिक परिवेश, सुव्यवस्थित पुस्तकालय, उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों तथा स्मार्ट कक्षा की व्यवस्थाओं की भी उन्होंने सराहना की।
उन्होंने विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने को प्रेरित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रियंका जैन ने बीईओ के आगमन एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।










