महरौनी में औषधि निरीक्षक की छापेमारी, मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण

महरौनी,ललितपुर।
औषधियों की गुणवत्ता एवं मेडिकल स्टोर्स पर नियमों के अनुपालन को लेकर औषधि निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने महरौनी क्षेत्र में विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, रखरखाव, साफ-सफाई, लाइसेंस एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। टीम द्वारा दवाओं के नमूने भी लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
औषधि निरीक्षक श्री विनय कुमार मिश्रा ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि दुकान में दवाओं का रखरखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित बिल, स्टॉक एवं अन्य आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक ने नारकोटिक्स एवं कोडीनयुक्त सिरप को लेकर मेडिकल स्टोर संचालकों को विशेष रूप से चेताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी दवाओं की बिक्री बिना पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे के न की जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि नियंत्रित श्रेणी की दवाओं की खरीद एवं बिक्री का पूरा लेखा-जोखा रखा जाए तथा संबंधित बिल एवं अभिलेख सुरक्षित रखे जाएं। किसी भी दवा की बिक्री में नियमों की अनदेखी न हो।
उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को आगाह किया कि नशीली एवं नियंत्रित दवाओं के अनियमित क्रय-विक्रय पर विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालकों से नियमों का पालन करते हुए मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराने की अपील की गई।
औषधि विभाग की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण तथा नियंत्रित औषधियों के क्रय-विक्रय पर निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य