ललितपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ/क्राइम विंग, जीआरपी, बम डिस्पोजल टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध या असामान्य गतिविधि नहीं पाई गई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।










