जिला अधिकारी महोदय के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक 11.08.26 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 ललितपुर द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत कल मीडिया में मुहल्ला विष्णुपुरा में अवैध कच्ची शराब बिक्री के वायरल वीडियो पर कार्यवाही करते हुए शहर में मुहल्ला विष्णुपुरा, पठा पूरा, खिरका पुरा एवं रामनगर में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे लोगों के यहां दबिश की कार्यवाही की गई जिसमें 02 अभियुक्तों लालचन्द कुशवाहा पुत्र हरलाल कुशवाहा निवासी खिरका पूरा और फूलवती कुशवाहा पत्नी श्यामलाल कुशवाहा निवासी भदैयपुरा के पास से कुल 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और उनको गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ आबकारी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही नेहरूनगर और बुड़वार रोड स्थित कम्पोजिट शराब दुकानों की चेकिंग करते हुए स्टॉक का सत्यापन किया गया और पास मशीन से स्कैन कर के ही बिक्री किया जाना सुनिश्चित कराया गया।










