मड़ावरा में निकली तिरंगा यात्रा, राज्यमंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

मड़ावरा ललितपुर : मड़ावरा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई है । यात्रा में स्कूल के छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियो, शिक्षकों, पीआरडी जवानों , आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं, सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया है ।

तिरंगा यात्रा खंड विकास अधिकारी कार्यालय से डीजे पर देशभक्ति के गीतों के साथ शुरू आरंभ हुई । तिरंगा यात्रा में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ‘मन्नू कोरी’ और भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द रावत मुख्य अतिथि के रूप में में शामिल हुए । तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए गिरार तिराहे तक निकाली गई है ।
तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, जिला महामंत्री गौरव गौतम, जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह बुंदेला, अशोक कुमार रावत, पं रामबाबू तिवारी गुडडू महाराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, भाजपा महामंत्री लखन तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभुदयाल गंधर्व, बीडीओ आजम अली, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश रावत, प्रभारी एडीओ पंचायत सचिन जैन और सीडीपीओ देवेंद्र सिंह निरंजन सहित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य