हनुमान जयंती समिति ने किया कांवड़ यात्रियों का स्वागत ओरछा धाम से अमझरा घाटी जा रही कांवड़ यात्रा का महरौनी में रहा विश्राम पडाव

महरौनी, ललितपुर।
पावन श्रावण मास में शिव भक्तों द्वारा भक्ति भाव से उत्साहपूर्वक कांवड़ यात्राएं की जा रही हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के ओरछा धाम से अमझरा घाटी तक चल रही कांवड़ यात्रा का शनिवार को महरौनी में विश्राम पड़ाव हुआ। यहां पर श्री हनुमान जयंती समिति, महरौनी के युवाओं ने कांवड़ यात्रियों का श्री बालाजी मंदिर,टीकमगढ़ रोड पर भावपूर्वक स्वागत किया।
बालाजी सरकार का आशीर्वाद प्राप्त कर विश्राम के उपरांत कांवड़ यात्रा महरौनी से अमझरा घाटी की ओर रवाना हुई ।
स्वागत कर्ता युवाओं में प्रखर मिश्रा, सत्येन्द्र सिंह, अनुज राजा, राज राजा, सानू राजा,
ओम राजा, शक्ति तिवारी, ऋषि नायक, चाहत नामदेव, भूरे नामदेव आदि सहित हनुमान जयंती समिति के सदस्य मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य