शिक्षक संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन, शिक्षकों का हुआ सम्मान

महरौनी (ललितपुर)।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में शिक्षक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट झांसी राजकुमार पुरोहित ने की, जबकि नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी नीतू वर्मा मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एआरपी संजीव तिवारी, सीताराम साहू एवं मुहम्मद शाहिद खान मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकुमार पुरोहित एवं नीतू वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वरिष्ठ प्रवक्ता राजकुमार पुरोहित ने कहा कि महरौनी ब्लॉक शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षकों को बच्चों पर पूर्ण मनोयोग से ध्यान देकर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है।
खंड शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा ने कहा कि राजकुमार पुरोहित ने महरौनी में शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख जगाई है, उसे आगे बढ़ाते हुए महरौनी को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में गुढ़ा संकुल के शिक्षक हरदेव कुशवाहा, प्रिंस नायक, पार्थसारथी गोस्वामी, दीपेंद्र सिंह बुंदेला, अशोक कुमार, हृदेश देव गोस्वामी, अरुण तिवारी, अवधेश सिंह बुंदेला, धनीराम, जयप्रकाश, दामोदर, ब्रजेंद्र नायक, भगवानदास, अमित जैन, राजपाल सिंह, अनिल अवस्थी, प्रियंका श्रीवास, छोटेलाल, दीपेश तिवारी, कौशलेन्द्र अवस्थी, अमृतांशु अवस्थी, अंकित चौबे, शशिप्रकाश, जगभान, खुशबू एवं मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य