ललितपुर : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश लेकर राष्ट्रव्यापी कलश यात्रा का ललितपुर विधानसभा के पूराकला मण्डल में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। निरंतर चल रही यह यात्रा आज क्रमवार ग्राम बिरधा, नत्तीखेड़ा, हसारकलां एवं पूराकलां में संत गुरु रविदास महाराज जी के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं मानव सेवा का संदेश लेकर पहुंची। इस यात्रा में भाजपा सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत सहित भारी संख्या में ग्रामीण व भाजपाई मौजूद रहे।










