ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा संचालित 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत आज नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं प्रमुख स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रॉयल एकेडमी, मिशन जूनियर हाई स्कूल, उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय तालाबपुरा, सरायपुरा, सिविल लाइन, गोल्डन रोज पब्लिक स्कूल हिंदी मीडियम गोविन्द नगर, गिरिराज इंटर कॉलेज महेशपुर, श्रीराम कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल रामनगर, P M श्री कंपोजिट जीरोंन,
I S P जूनियर हाई ऐरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जाखलोंन,
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, श्री सेठ शिव प्रसाद जैन उत्तर माध्यमिक विद्यालय जाखलोन एवं बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलोन सहित अनेक संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई।

ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग द्वारा राजयोगिनी बी.के. चित्ररेखा दीदी जी के सानिध्य में बीके मायारानी दीदी, बीके किरन दीदी, बीके प्रीती दीदी, प्रियंका दीदी, सुधा बहन, पूजा बहन, राजा भाई, शिवम भाई, अमन भाई विशेष संदेश देते हुए कहा गया कि परमपिता परमात्मा ने हमें शरीर रूपी अनमोल गाड़ी प्रदान की है। जिस प्रकार हम अपनी कार के इंजन की सुरक्षा के लिए उसमें गलत ईंधन नहीं डालते, उसी प्रकार हमें अपने शरीर में तंबाकू, शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ डालकर इस अनमोल जीवन रूपी गाड़ी को खराब नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से मानव शरीर अत्यंत मूल्यवान है, फिर भी हम इसकी कीमत समझने के बजाय नशे के माध्यम से स्वयं को नुकसान पहुंचाते हैं। *“शरीर रूपी गाड़ी को नशे का कचरा घर नहीं, स्वस्थ जीवन का मंदिर बनाएं।”*
नगर के विभिन्न चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर भी अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों को जागरूक किया गया। अभियान का संदेश रहा—
“नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें… पहले स्वयं प्रतिज्ञा लें, फिर अनेकों को प्रेरित करें।”
10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान ने आज ललितपुर में स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाया।

स्वराज भास्कर डिजीटल मीडिया परिवार की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं









