मिशन न्यू इंडिया के दो दिवसीय प्रतिनिधि सभा का उद्धघाटन विशाखापट्टनम में संपन्न हुआ

मिशन न्यू इंडिया के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा विशाखापट्टनम में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रवि भाई चाणक्य जी ने कार्यक्रम उद्धघाटन के उपरांत बिहार प्रदेश अध्यक्ष शैवाल तिवारी, शिवेंद्र शंकर श्रीवास्तव एवं दीपक कुमार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
इस प्रतिनिधि सभा में संगठन के 28 प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्षों की नव नियुक्ति हुई। भारत के हर राज्य से प्रतिनिधियों का आगमन हुआ है।
विशाखापट्टनम के ग्रीन सिटी फंक्शन हॉल में मिशन न्यू इंडिया के 2 दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का उद्धघाटन आज सुबह 10:00 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ ।
बिहार प्रदेश महामंत्री संगठन सह प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ द्विवेदी ने बताया कि संगठन द्वारा साल में एक बार राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें भारत के हर राज्य से पदाधिकारियों की उपस्थिति होती है कल दिनांक 9 अगस्त को सायं काल 3:00 बजे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य