महरौनी, ललितपुर।
तहसील स्तरीय गायत्री परिवार महरौनी की एक शोकसभा आयोजित कर संगठन के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय रामकिशन निरंजन (चौकी वाले) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामकिशन निरंजन का संपूर्ण जीवन गायत्री परिवार एवं युग निर्माण मिशन के आदर्शों को समर्पित रहा। उन्होंने मिशन के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल, सेवाभावी एवं समर्पित व्यक्तित्व को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से गायत्री परिवार ने एक कर्मनिष्ठ, सक्रिय एवं प्रेरणास्रोत कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
शोकसभा में कैलाश नारायण सिसोदिया, अमर सिंह, शैलेंद्र सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, प्रखर खरे, महिपाल सिंह एडवोकेट, रामसेवक नामदेव, राजशेखर पांडेय, रामविलास खरे, राजबहादुर खरे, जितेंद्र भर्ता, राजाराम साहू, हजारी साहू, इंद्रजीत नामदेव, मोहन चंदेल, मुकेश श्रीवास्तव (पार्षद), प्रवेशानंद श्रीवास्तव, सोना सेन, रामकुमारी नामदेव, प्रियंका, वर्षा श्रीवास्तव सहित गायत्री परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।










