*जल संस्थान के इंटरकनेक्शन कार्य के चलते 8 अगस्त को चार वार्डों में पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित* *नागरिक आवश्यकतानुसार जल का करें संग्रह एवं संयमित उपयोग*

ललितपुर 7 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा ललितपुर नगर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य कराया जा रहा है। आजादपुरा (लेडियापुरा) स्थित 1500 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक से राइजिंग मेन लाइन के इंटरकनेक्शन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य को पूर्ण होने में लगभग 48 घंटे का समय लगने की संभावना है।
इस कार्य के कारण 08 अगस्त, 2026 को वार्ड संख्या 04, 15, 17 एवं 19 में पेयजल आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।
‌। यह जानकारी देते हुए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता इं. मुंशीलाल ने जल संस्थान ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे पूर्व से आवश्यकतानुसार पेयजल का संग्रह कर लें तथा जल का संयमित एवं विवेकपूर्ण उपयोग करें, जिससे असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण कर जलापूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने यह अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य