प्रभु की भक्ति में ही जीवन की शान्ति -मुनि विशद सागर जैन पंचायत द्वारा हुआ चातुर्मास पत्रिका का विमोचन

ललितपुर। नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटा मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते मुनि श्री विशद सागर महाराज ने कहा कि जीवन में प्रभु की भक्ति ही पुण्य के कारण हैं। पूजन अर्चन और शान्तिधारा को भक्ति का माध्यम बताते हुए उन्होने कहा हमें अपने जीवन को अधिक से अधिक प्रभु चरणो से जोडना चाहिए। मुनि श्री ने धर्म सभा में श्रावकों को जीवन में पाप न करने की सीख देते हुए कहा यह विनाश का कारण है। मानव जीवन को पुण्यशाली बनाने के लिए मुनि श्री ने धर्मसभा में श्रावकों को प्रेरित किया।

धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्यश्री विद्या सागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर श्रेष्ठीजनों द्वारा किया गया। इस मौके पर दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया एवं पदाधिकारियों ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि विशद सागर महाराज एवं शिवसागर महाराज के ललितपुर में वर्ष 2026 के चातुर्मास पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंदिर प्रबंधक मनोज जैन बबीना ने बताया कि 16 अगस्त को अपरान्ह 1 बजे जैन अटामंदिर में मुनि संघ का चातुर्मास कलश स्थापना कार्यकम प्रतिष्ठाचार्य वाल ब्रहमचारी प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर के मार्गदर्शन में होगा।

इस मौके पर जैन पंचायत संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन, अजय जैन गंगचारी, अखिलेश गदयाना, महेन्द्र मयूर, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया अमित सराफ, अशोक उमारिया, मनोजजैन पत्रकार, धन्यकुमार जैन, दिलीप चौधरी, अनंत सराफ, नरेश मुक्ता, राहुल कूम्हैण्डी, अनीता मोदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य