दो माह से विद्यालय से गायब सफाईकर्मी, गंदगी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

महरौनी,ललितपुर।
विकासखंड महरौनी के ग्राम सौजना स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिछले करीब दो माह से सफाई न होने के कारण परिसर में गंदगी का अंबार लग गया है। शौचालयों की बदहाल स्थिति और उठ रही दुर्गंध से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार राय ने खंड शिक्षा अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि विद्यालय परिसर में तीन आंगनबाड़ी केंद्र, होम्योपैथिक अस्पताल और लाइब्रेरी भी संचालित हैं, लेकिन संबंधित सफाईकर्मी दो माह से सफाई के लिए नहीं आया। कई बार कहने के बावजूद उसने सहयोग नहीं किया और शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था बहाल कराने तथा लापरवाह सफाईकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य