*ललितपुर में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प — हजारों विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त भारत की प्रतिज्ञा*

ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वरदानी भवन, रेलवे कॉलोनी, ललितपुर द्वारा चलाए जा रहे *”10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान”* के अंतर्गत आज नगर के विभिन्न विद्यालयों में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी बीके चित्ररेखा दीदी जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से प्रतिनिधित्व के रूप में बीके मायारानी दीदी, बीके किरण, दीदी, बीके प्रीती दीदी, बीके रुबी दीदी, प्रियंका दीदी, बीके निशा बहन, बीके पूजा बहन, रोहित श्रीवास्तव, राजा यादव, अमन यादव, शिवम यादव द्वारा संपन्न हुआ।
अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, पी. एन. इंटर कॉलेज, श्री दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज, सुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज, वर्णी जैन इंटर कॉलेज, जी.डी. मेमोरियल इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज एवं एन.एम. कॉलेज सहित अनेक शिक्षण संस्थानों में हजारों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ का बहुत सुंदर संदेश है- *जिसका मन शक्तिशाली है, वह किसी भी नशे का गुलाम नहीं बन सकता है।* सुनाया गया कि “देश का भविष्य संसद में नहीं, बल्कि विद्यालयों की कक्षाओं में तैयार होता है।” युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर श्रेष्ठ संस्कारों, आध्यात्मिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएँ, तो विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार हो सकता है।”
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा राजयोग, नैतिक शिक्षा और आत्म-जागृति के माध्यम से तनावमुक्त एवं व्यसनमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी गई।
विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।
“पहले स्वयं प्रतिज्ञा लें, फिर अनेकों को प्रेरित करें” के संदेश के साथ यह महाअभियान ललितपुर जनपद में निरंतर गति चल रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य