आठ माह से मानदेय न मिलने पर फूटा ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश

बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, लंबित भुगतान, अतिरिक्त कार्यों पर भत्ता व नए मोबाइल उपलब्ध कराने की उठाई मांग

महरौनी (ललितपुर)।
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले विकास खंड महरौनी के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महरौनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने आठ माह से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया।
रोजगार सेवकों ने बताया कि पिछले करीब आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि समय पर मानदेय न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन होता जा रहा है। ऐसे में प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द लंबित भुगतान सुनिश्चित कराए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि ग्राम रोजगार सेवकों से VB-G-RAM-G के अतिरिक्त अन्य विभागीय कार्य न कराए जाएं। यदि प्रशासनिक आवश्यकता के चलते अतिरिक्त दायित्व सौंपे जाते हैं तो उसके लिए नियमानुसार पृथक भत्ता उपलब्ध कराया जाए।
इसके अलावा रोजगार सेवकों ने विभागीय कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए नए मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि वर्तमान तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधन उपलब्ध होने से योजनाओं का संचालन अधिक सुचारू रूप से किया जा सकेगा।
ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रशासन से उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करते हुए लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बद्री प्रसाद, सुख साहब सिंह, रामदयाल, अखिलेश कुमार, रूपचंद, हरिराम, पूरनलाल, सुनील कुमार, रामबगास, हल्काई, सुरेश कुमार, प्रकाश, लल्लू राजा, दरयाव सिंह, सीताराम, बिहार, जागेश्वर, सुनील, रामदास, ब्रजकिशोर सहित विकास खंड महरौनी के समस्त ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य