*10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का भव्य शुभारंभ, नशामुक्त भारत का लिया संकल्प*

ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वरदानी भवन, ललितपुर में ’10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ का शुभारंभ परमपिता शिव परमात्मा की मधुर स्मृति, दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
राजयोगिनी बीके चित्ररेखा दीदी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान अपने 25 सेवा प्रभागों के माध्यम से समाज के हर वर्ग में आध्यात्मिक एवं नैतिक जागृति का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का आधार आत्मजागृति और राजयोग है।
मंच संचालिका बीके मायारानी दीदी ने प्रेरित करते हुए कहा, “मंज़िल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है। नशे को कहें इनकार, राजयोग से करें इकरार।” 2100 लोगों पर शोध किया गया। जिसमें 65% लोगों ने राजयोग मेडिटेशन, आध्यात्मिक जीवन शैली से एक महीने में तथा 85% लोगों ने एक साल में नशा से मुक्ति प्राप्त कर ली। तथा 1% लोग ही ऐसे थे जो नशा नहीं छोड़ सके। इतना प्रभावशाली और कारगर है आध्यात्मिकता, राजयोग, ध्यान।
बीके प्रीति दीदी ने कहा कि आज केवल शराब और तंबाकू ही नहीं, बल्कि मोबाइल और अन्य बुरी आदतें भी नशे का रूप ले चुकी हैं। इनसे मुक्ति के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण आवश्यक है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र को भीतर से खोखला कर देता है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी श्री एस. एन. चौहान ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन अपनाने का आह्वान किया।
डॉ० रवि पचौरी ने जन-जागरूकता को नशामुक्त समाज का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। सर्वेश्वर धाम जगतगुरु डॉ. कृष्णगिरी महाराज जी ने कहा कि नशा बुद्धि को कुंठित कर देता है, लोग नशा को शान समझते हैं लेकिन शान शमशान तक पहुंचाती है। जबकि आध्यात्मिकता मनुष्य को शांति और आत्मबल प्रदान करती है। ब्लॉक प्रमुख श्री अशोक रावत ने कहा कि शुभभावनाओं और सकारात्मक संपर्क से समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है। बीके यशवंत भाई एवं योगेंद्र भाई जी ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं राजयोग से होने वाले श्रेष्ठ परिवर्तन पर अनुभव शेयर किये।
अंत में सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। साथ में बड़ी दीदी जी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया की कैसे हम अपने मन को परमात्मा से जोड़ें।
“नशा नहीं, हम चुनेंगे स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली का जीवन — यही विकसित भारत की सच्ची पहचान है।”
कार्यक्रम में श्रीमती प्रेरणा शर्मा (वरिष्ठ सहायक DIOS कार्यालय) डॉ० राजेंद्र प्रकाश जी प्राचार्य (के०पी०एस० डिग्री कॉलेज), डॉ० सौरव सिंह, संतोष कुमार खजुरिया (अध्यक्ष साहू समाज), हरनारायण पश्तोर, कैलाश नारायण कुशवाहा (पूर्व जिलाध्यक्ष कुशवाहा समाज), हरिशंकर साहू (पूर्व पेशकार जिला जज), रमाकांत तिवारी (सेवा निवृत्त कार्यालय अधीक्षक नगर पालिका), अशोक कुमार राठौर (पूर्व जिलाध्यक्ष राठौर समाज), दीपक नामदेव (पूर्व अध्यक्ष नामदेव समाज), पंचम सिंह निरंजन, कवि पंकज जैन अंगार, राम किशोर साहू, केशव प्रसाद पांडे, रामनरेश साहू, जयराम सिंह, बाबूलाल लंबरदार, लक्ष्मण प्रसाद, महेश कंचन, डॉ० जगवीर सिंह (नेहरू महाविद्यालय), डॉ० करुणाकर शर्मा प्राचार्य (छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय), एड० रामस्वरूप साहू, रोहित श्रीवास्तव, शिवम साहू, संजय चंदेल, राहुल जैन, बलराम पचौरी जी, प्रदीप रिछारिया, दिवाकर जी, सुरेंद्र सिंह साथ ही अनेक पत्रकार, शहर के वरिष्ठ नागरिक एवं बीके किरण दीदी चंदेरी, रुबी दीदी, प्रियंका बहन, निशा बहन, पूजा बहन, शिवानी बहन एवं भाई-बहन उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य