*दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ललितपुर इकाई की बैठक सम्पन्न*

ललितपुर -दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ललितपुर इकाई की एक बैठक मिशन के
जिला संयोजक बब्बू राजा बुंदेला जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई तथा बैठक का संचालन सहसंयोजक महेश श्रीवास्तव भैया ने किया।ललितपुर के सर्किट हाउस में आज दिव्या प्रेम सेवा मिशन की इस विशेष बैठक का आयोजन आगामी कार्यक्रमों को लेकर किया गया। इस बैठक में इकाई के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन के आगामी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में सर्वसम्मत से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:महा-वृक्षारोपण अभियान: आगामी १५ अगस्त को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ व्यापक स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे।शरद उत्सव यात्रा: आगामी शरद उत्सव के अवसर पर हरिद्वार जाने वाले सदस्यों और श्रद्धालुओं की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है।सभी सदस्यों ने मिशन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन से ललितपुर में अधिक से अधिक आम नागरिकों को जोड़ने का संकल्प लिया गया ताकि आदरणीय आशीष भैया जी द्वारा कुष्ठ रोगियों और अन्य पीड़ित बंचितो की की जा रही सेवा कार्यों से सबको परिचित कराया जा सके ।इस अवसर पर हरिद्वार में शरदोत्सव में नवम्बर माह में शामिल होने के लिए मिशन के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
अन्त में पू्र्व सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर बब्बू राजा बुंदेला, प्रदीप चौबे,हरीराम निरंजन, राजीव बबेले सप्पू, महेश श्रीवास्तव भैया, देवेन्द्र गुरु,डा दीपक चौबे, ध्रुव सिंह सिसौदिया,दीपक पाराशर, रुपेश साहू,वैभव गुप्ता,हरेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला,जगभान सिंह राजपूत, वृजमोहन पाठक, आदि उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य